फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट एरिया कानपुर : सुबह ढील मिलते ही ठेलों पर की खरीदारी, पुलिस पहुंचते ही घर में कैद हुए लोग

Tue, 14 Apr 2020 12:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हॉटस्पॉट इलाकों में ड्रोन से निगरानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की चपेट में आए चमनगंज, कर्नलगंज, कुली बाजार, बाबूपुरवा, मछरिया, घाटमपुर और सजेती के 13 हॉटस्पॉट इलाकों में सोमवार सुबह रोज की अपेक्षा थोड़ी ढील बरती गई।
विज्ञापन


हॉट स्पॉट में रहने वाले लोगों ने बिना रोकटोक के सुबह आठ बजे से करीब नौ बजे तक नुक्कड़ पर लगे ठेलों से दूध व अन्य खाद्य सामग्रियों की खरीदारी की। इन इलाकों में नाइट ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ही दिखाई दिए।

जैसे ही सुबह नौ बजे स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची लोगों ने खुद को अपने घरों में कैद कर लिया। वहीं मछरिया इलाके में लोगों की मदद के लिए लगाए गए वालंटियर की संख्या भी रविवार की अपेक्षा सोमवार को ज्यादा रही।
विज्ञापन


वालंटियर और पुलिस द्वारा बनाए गए व्हाट्सअप ग्रुप के जरिए लोगों के जरूरतों का सामान उपलब्ध कराया जा रहा था। इधर घाटमपुर और सजेती में पहले जैसा ही माहौल देखने को मिला। 

हॉट स्पॉट एरिया में ब्लाक किए गए रास्तों पर पुलिस के साथ ही वालंटियर भी दिखाई दिए। लगातार लोग बहार का माहौल देखने के लिए अपने घर की बालकनी या खिड़की से झांक रहे थे। कोई तो घर के बाहर निकलकर गली का नजारा देख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें