फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown in Kanpur: मास्क न लगाने पर 11 लोग गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 12 Apr 2020 04:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में बिना मास्क घूमने वालों पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। हरबंश मोहाल पुलिस ने शनिवार को मास्क न लगाने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया। इसके अलावा शहर के अलग-अलग थानों में लॉकडाउन के उल्लंघन में 40 मुकदमे हुए और 119 गिरफ्तारी हुई।
विज्ञापन


एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार का आदेश है कि बगैर मास्क वालों के खिलाफ केस दर्ज किए जाएं। इसी आदेश के तहत शनिवार को हरबंश मोहाल थानाक्षेत्र में हिमांशु, विकास, रवि, सुहेल, बबलू, अजय, अविनाश राजपूत,आकाश, सुनील, अनुभव और रिंकू को गिरफ्तार किया गया। ये सभी मास्क नहीं लगाए थे।

इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह ने बताया कि इन सभी पर लॉकडाउन उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा क्षेत्र में ही सैलून की दुकान खोलने पर पुलिस ने राजकुमार पर लॉकडाउन उल्लंघन की रिपोर्ट लिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें