हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के लंकापुरी में बुधवार देर रात बाइक मिस्त्री ने फंदा लगाकर जान दे दी। इससे पहले वह पत्नी और बच्चों को मायके छोड़ आया था। परिजनों ने एक युवक की धमकी से परेशान जान देने का आरोप लगाया है। गल्लामंडी के पास रहने वाले राजकुमार सोनी (35) बाइक रिपेयरिंग करता था। परिजनों ने बताया कि एक सप्ताह पहले ट्रेडिंग में काम करने वाले एक युवक ने अपनी बाइक की सर्विस कराई थी। आरोप है कि युवक ने राजकुमार पर बाइक को बर्बाद करने का आरोप लगाया। वह चार दिन से गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा था।
हनुमंत विहार थाना
- फोटो : अमर उजाला
इसी दहशत में युवक अपनी पत्नी पूजा और बच्चों यश व नित्या को बुधवार सुबह हरदोई के संडीला मायके छोड़ आया और घर में नायलॉन की रस्सी ने फंदा लगाकर जान दे दी। हनुमंत विहार थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के अनुसार परिजन अगर तहरीर देते हैं, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।