फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: यूट्यूब से सीखी एटीएम हैकिंग, प्लेट और टेप लगाकर उड़ाता था पैसे; लोगों ने रंगे हाथ दबोचा, ऐसे खुला खेल

Tue, 14 Apr 2026 02:57 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कल्याणपुर में एटीएम मशीन में प्लेट लगाकर पैसे चोरी करने वाले सुधीर को जनता ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। आरोपी ने यूट्यूब से चोरी का यह तरीका सीखा था और वह सुबह 10 बजे से पहले वारदातों को अंजाम देता था।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी और जानकारी देता पीड़ित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास में स्थित इंडियन बैंक के एटीएम में प्लेट लगाकर पैसे निकालते समय शातिर को युवक ने रंगे हाथ दबोच लिया। शोर मचने पर जुटी भीड़ ने शातिर की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद बाद पुलिस को सौंप दिया।  आवास विकास निवासी अध्यापक अमित कुमार यादव, बिल्हौर में तैनात है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को कल्याणपुर पनकी रोड स्थित इंडियन बैंक के एटीएम से पैसा निकालने गए थे।

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पैसा निकालने के लिए जैसे ही कार्ड एटीएम में लगाया और पिन कोड डाला, तो उनके फोन में पैसे कटने का मैसेज आया, लेकिन एक हजार रुपये नहीं निकले। इसके बाद वह काफी देर तक जद्दोजहद करते रहे इसके बाद थक हार के वापस चले गए। तकनीकी परेशानी सोचकर वह कुछ देर बाद उसी एटीएम पर वह वापस आए, तो एक युवक प्लेट लगाकर एटीएम से पैसा निकालते दिखा।

Trending Videos

ये सामान हुआ बरामद
शक होने पर उन्होंने उसे वहीं पकड़ लिया, तो वह धक्का देकर भागने लगा।  इसके बाद शोर मचाने पर भीड़ ने पकड़कर धुनाई कर दी। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा और युवक को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में शातिर ने अपना नाम कानपुर देहात के थाना रूरा के ग्राम बैरी निवासी सुधीर कुमार गौतम बताया। उसके पास से पुलिस को तलाशी लेने पर टेप, फेवीक्विक और चाकू, एक हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन





आरोपी से पूछताछ कर रही है पुलिस

उसने बताया कि यह काम उसके दोस्त विकास ने यूट्यूब के माध्यम से सिखाया था। उसने पहले भी कई जगह पर इस तरह से पैसे निकाले। मंगलवार को भी इसी नियत से कल्याणपुर आया था, लेकिन पकड़ा गया। आरोपी ने यह भी बताया कि वह ये काम सुबह 10 बजे से पहले कर लेता था। उसके बाद बैंक खुल जाती, तो बैंक की कर्मचारी सीसीटीवी कैमरे में देख लेते थे। कल्याणपुर प्रभारी निरीक्षक ट्रेनी (आईपीएस ) सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द उसके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें