फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अधिवक्ताओं का सामूहिक अवकाश, न्यायालय भवन के बाहर धरना, 14 को विधानसभा के बाहर करेंगे प्रदर्शन

Wed, 04 Nov 2026 02:41 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में बार एसोसिएशन और लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त आह्वान पर अधिवक्ताओं ने लगातार आठवें बुधवार को भी सामूहिक अवकाश रखकर पूर्ण रूप से न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। पिछले दो महीनों से हर बुधवार को चल रहे इस विरोध प्रदर्शन के तहत कचहरी परिसर में कामकाज पूरी तरह ठप रहा, जिससे दूर-दराज से आए वादकारियों को अगली तारीख लेकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने रखा सामूहिक अवकाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बार एसोसिएशन व लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में इस बुधवार को भी अधिवक्ताओं ने सामूहिक अवकाश रखा। पिछले दो माह से अधिवक्ता हर बुधवार को न्यायिक कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने 14 नवंबर को लखनऊ में गांधी प्रतिमा जीपीओ से चलकर विधानसभा पहुंचकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन

कानपुर में 10 व 11 सितंबर को दो दिन चले प्रांतीय सम्मेलन में अधिवक्ताओं की मांगे न माने जाने तक सप्ताह में हर बुधवार को न्यायिक कार्य बहिष्कार करने की घोषणा की गई थी। इसी घोषणा के तहत आठवें बुधवार को भी कानपुर समेत कई जिलों में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य बहिष्कार किया। न्यायालय भवन के बाहर अधिवक्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया।

Trending Videos
विज्ञापन





कामकाज ठप होने से अदालतों में छाया रहा सन्नाटा

अधिवक्ता एकता जिंदाबाद, हमारी मांगें पूरी करो के नारे लगाते हुए अपनी एकजुटता दिखाई। अधिवक्ताओ के कामकाज ठप करने से अदालतों में सन्नाटा छाया रहा। वादकारियों को मुकदमों में तारीख लेकर वापस लौटना पड़ा। धरने में बार एसोसिएशन के महामंत्री बिनय मिश्रा, लायर्स एसोसिएशन के महामंत्री राजीव यादव, पुष्करधर द्विवेदी, अभय शर्मा, मनोज द्विवेदी, नवनीत पांडे, अनुराग श्रीवास्तव, अवधेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें