फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पुलिस कमिश्नर आवास की सुरक्षा में चूक, 14 पुलिसकर्मी लाइनहाजिर, दो की बर्खास्तगी के भेजी गई रिपोर्ट

Thu, 02 Mar 2023 08:20 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पुलिस कमिश्नर आवास की सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर 14 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सभी को लाइनहाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कमांड (पुलिस कमिश्नर आवास) की सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर पुलिस कमिश्नर ने वहां तैनात दो गारद समेत 14 पुलिस कर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया। दरअसल, 22 फरवरी को नजीराबाद पुलिस ने नवाबगंज इलाके से पान मसाला कंपनी से कूपन चोरी के मामले में तीन शख्स को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

विज्ञापन


इससे नाराज युवकों के एक दर्जन से अधिक परिजन अधिवक्ता के साथ पहले नवाबगंज थाने पहुंचे। पुलिस द्वारा ऐसे किसी शख्स को उठाने से इनकार करने पर सभी पुलिस कमिश्नर आवास पहुंच गए। युवकों के परिजन मेन गेट पर तैनात गारद हेड कांस्टेबल राम दिनेश, राज बहादुर को चकमा देकर बाहर से गेट खोलकर भीतर तक पहुंच गए। इस दौरान सुरक्षा में तैनात किसी भी पुलिसकर्मी ने उन्हें रोका भी नहीं। बाहर आए पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने लोेगों को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

इसके बाद परिजन लौटे, तबतक ग्वालटोली फोर्स पहुंच चुकी थी। इधर बुधवार को पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा में तैनात सभी पुलिसकर्मियों हेड कांस्टेबल राम दिनेश, राज बहादुर, जैनेंद्र, सत्यपाल, विजय पाल, कांस्टेबल सौरभ, श्याम सुंदर, रोहित, कमलेश, विनय बाजपेई, राजेश, आशु शाक्य, अमरेंद्र प्रताप व अभिषेक को लाइनहाजिर कर दिया। वहीं, हेड कांस्टेबल राम दिनेश , राज बहादुर, की बर्खास्तगी के लिए डीसीपी मुख्यालय में रिपोर्ट भेजी गई है।

लापरवाही बरतने पर सुरक्षा में तैनात सभी पुलिस कर्मियों को लाइन भेज दिया गया है। उनके स्थान पर दूसरे पुलिसकर्मियों की तैनाती दी गई है। - बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें