बैठक में मौजूद प्रमुख सचिव श्रम एमके शानमुगा सुंदरम, गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी व अन्य
- फोटो : amar ujala
कानपुर में गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने लेबर कॉलोनी में रहने वालों को मालिकाना हक दिए जाने की पैरवी की है। गुरुवार को लखनऊ के बापू भवन में उत्तर प्रदेश परामर्श दात्री समिति की बैठक में उन्होंने यह मांग उठाई। बैठक प्रमुख सचिव श्रम एमके शानमुगा सुंदरम की अध्यक्षता में हुई। विधायक ने पूर्व में सदन में लगाई गई याचिका और संघर्ष के सभी बिंदुओं को शामिल किया।
कहा कि कॉलोनियों के स्वामित्व के मामले में जिसके पास जहां, जितना, जैसा है, उसी हालत में मालिकाना हक मात्र टोकन मनी ले कर दे दिया जाए। यह व्यावहारिक पक्ष है। यदि हम कानूनी दांव-पेच और दशकों पुराने अव्यावहारिक नियमों के हिसाब से नियमावली बनाएंगे तो वह सफल नहीं होगा। इसलिए हमें व्यावहारिक पक्ष के आधार पर जनहित में अपनी संस्तुति कर कैबिनेट को प्रस्ताव भेजना चाहिए।