फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल: श्रमिक संगठनों ने किया प्रदर्शन, कुछ बैंकों में भी रही बंदी, कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोंकझोंक भी हुई

Wed, 09 Jul 2025 01:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों को न्यूनतम वेतन से भी कम देकर उनसे 12 घंटे काम कराया जा रहा है। इससे उन्हें मजबूरीवश अपने परिवार का पालन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
श्रमिक संगठनों ने किया प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में असंगठित क्षेत्र के औद्योगिक बंदी को लेकर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का संयुक्त मंच के बैनर तले देश व्यापी हड़ताल के समर्थन में दादानगर चौराहे पर श्रमिक नेताओं ने प्रदर्शन किया। इंटक, एटक, एचएम एस, सीटू, एक्टू, एआईयूटीयूसी, टीयूसीसी, रक्षा, बीमा  और किसान संगठन के कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। कहा गया कि  न्यूनतम वेतन 26000 करने, ठेकेदारी प्रथा बंद हो, 8 घंटे काम, लेबर कोड रद्द करने, पुरानी पेंशन लागू करने समेत अन्य मांगो के समर्थन में हड़ताल की गई है।

विज्ञापन

श्रमिक संगठनों ने किया प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
प्रदर्शन में रास्ता जाम किए जाने पर  पुलिसकर्मियों से कार्यकर्ताओं की नोंक झोंक भी हुई। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों को न्यूनतम वेतन से भी कम देकर उनसे 12 घंटे काम कराया जा रहा है। इससे उन्हें मजबूरीवश अपने परिवार का पालन करना पड़ रहा है। न्यूनतम वेतन रु 26000 की मांग की जा रही है। इस मौके पर संयोजक असित कुमार सिंह ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

श्रमिक संगठनों ने किया प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
हड़ताल का रहा मिलाजुला असर
वही, एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक बैंक की शाखाएं पूरी तरह खुली रही। वहां पर हड़ताल का कोई असर नहीं था और ना यहां की यूनियन हड़ताल में शामिल थी। इसके अलावा अन्य सरकारी बैंक शाखाओं में हड़ताल का मिलाजुला असर रहा। कुछ जगह शाखाएं कुछ देर के लिए बंद की गईं। इसके बाद में खोल दी गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें