केपीएस हॉस्पिटल पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चकेरी स्थित केपीएस अस्पताल के आईसीयू को सील कर दिया है। यह अस्पताल बिना तय मानकों और आवश्यक सुविधाओं के अवैध रूप से आईसीयू का संचालन कर रहा था। सोमवार को यहां फतेहपुर निवासी मितेष कुमार की मौत हो गई थी। मितेष बुखार से पीड़ित थे। परिजन का आरोप है कि रोगी को इन लोगों ने आईसीयू में रखा और मनमाने पैसे वसूले।
प्राइवेट अस्पताल व नर्सिंग होम के नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. रमित रस्तोगी ने बताया कि जांच में केपीएस अस्पताल के पास पंजीयन था लेकिन आईसीयू की अनुमति नहीं थी।