फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चकेरी में बिना मानक चल रहा केपीएस अस्पताल का आईसीयू सील

Tue, 06 Oct 2026 10:14 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
केपीएस हॉस्पिटल पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चकेरी स्थित केपीएस अस्पताल के आईसीयू को सील कर दिया है। यह अस्पताल बिना तय मानकों और आवश्यक सुविधाओं के अवैध रूप से आईसीयू का संचालन कर रहा था। सोमवार को यहां फतेहपुर निवासी मितेष कुमार की मौत हो गई थी। मितेष बुखार से पीड़ित थे। परिजन का आरोप है कि रोगी को इन लोगों ने आईसीयू में रखा और मनमाने पैसे वसूले।

विज्ञापन


प्राइवेट अस्पताल व नर्सिंग होम के नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. रमित रस्तोगी ने बताया कि जांच में केपीएस अस्पताल के पास पंजीयन था लेकिन आईसीयू की अनुमति नहीं थी।

Trending Videos
विज्ञापन

आईसीयू सील करते एसीएमओ डॉ रमित रस्तोगी - फोटो : अमर उजाला
यहां आईसीयू को सील किया गया है। रोगी की मौत के मामले में जांच कमेटी बनाई जाएगी। वहीं, कल्याणपुर में हुई रोगी की मौत मामले में बताया कि तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें