फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: तीसरी बार कोलकाता फ्लाइट 28 से होगी शुरू, विमानन कंपनी ने शुरू की सीटों की बुकिंग

Wed, 03 Mar 2021 08:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हवाई जहाज - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन
कानपुर से कोलकाता की फ्लाइट 28 मार्च से तीसरी बार शुरू होने जा रही है। इसके पहले दो बार इस सीधी उड़ान का संचालन चकेरी एयरपोर्ट से हो चुका है। विमानन कंपनी ने कोलकाता जाने, वहां से आने वालों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसका शेड्यूल भी तय किया जा चुका है। सबसे पहले करीब तीन साल पूर्व कोलकाता की फ्लाइट बंद हुई थी। इसके बाद शुरू हुई तो बोइंग-737 विमान बंद होने से फिर सेवा रोकनी पड़ी। अब तीसरी बार होली में यह सेवा शुरू होने जा रही है। सप्ताह में कितने दिन चलेगी, यह अभी तय नहीं है। वहीं पिछले 20 दिन से निरस्त चल रही कानपुर- अहमदाबाद की फ्लाइट का 28 मार्च से संचालन होने लगेगा। 
विज्ञापन


फ्लाइट का ये है प्रस्तावित शेड्यूल
- कोलकाता से कानपुर दोपहर डेढ़ बजे
- चकेरी एयरपोर्ट पर लैंड करेगी दोपहर साढ़े तीन बजे
- चकेरी एयरपोर्ट से कोलकाता शाम चार बजे
- कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंड करेगी शाम छह बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें