ये गंभीर मामले हैं दर्ज, जुलूस तक निकल चुका
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर गौरव जैन उर्फ अभिषेक जैन निवासी इंदिरा नगर के खिलाफ वर्ष 2016 से अब तक कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा चुकी है। सबसे पहला मुकदमा वर्ष 2016 में दर्ज हुआ था।
एक बार जुलूस भी निकाल चुकी है पुलिस
इसके बाद वर्ष 2017, 2018, 2019, 2020, 2024, 2025 और 2026 तक लगातार अलग-अलग मामलों में उसके खिलाफ मुकदमे कायम हुए। रिकॉर्ड में हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर अपराधों से संबंधित धाराएं दर्ज हैं। पुलिस उसका एक बार जुलूस भी निकाल चुकी है।
जान ले, गौरव नाम है मेरा
पीड़ित काशी सोनकर ने बताया कि 19 जून को जब वह फूलवाली गली में खड़े थे, तभी गौरव जैन अपने तीन साथियों के साथ आया और उसे पीटकर मरणासन्न कर दिया था। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसका वीडियो भी बनाया, जिसमें गौरव बोल रहा है कि जान ले गौरव नाम है मेरा। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता कांशीराम अस्पताल पहुंचे
डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता भी कांशीराम अस्पताल पहुंचे और आरोपी से पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने कहा कि राजा बाबू गैंग उसको फसाने का प्रयास कर रही है। आरोपी गौरव जैन को जेल में ही हत्या का भी डर है। डीसीपी ने कहा कि अपराध करने की एक ही सजा है जेल, उन्होंने कहा कि अब गैंगस्टर भी खोलेंगे।