फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बाइक टकराने के विवाद में बीच सड़क चले लात-घूंसे, शांतिभंग में की गई कार्रवाई

Thu, 27 Nov 2025 12:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जेके मंदिर के नजदीक बाइक टकराने के मामूली विवाद में बुधवार की दोपहर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से लात-घूंसे चले। बीच सड़क पर मारपीट होते देख जाम लग गया। इस बीच वहां से गुजरे एसीपी बाबूपुरवा दिलीप सिंह ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। आखिर में दोनों पक्षों को नजीराबाद थाने भेजा गया।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों ओर से तीन लोगों का शांतिभंग में चालान किया। थाना प्रभारी राजकेसर ने बताया कि कौशलपुरी का आयुष यादव व फजलगंज का अंकित शुक्ला बाइक से जा रहे थे। जेके नहरिया रोड निवासी मन्नू कश्यप की बाइक से टकरा गई। इसे लेकर कहासुनी हुई। मन्नू का बेटा दुर्गेश भी आ गया। दोनों ओर से मारपीट हुई। बीच सड़क मारपीट करने में शांतिभंग में कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें