फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कर्म करते जाओ...लिख डिलीवरी बॉय ने दी जान, पंखे से लटका मिला पांच दिन पुराना शव, दुर्गंध से खुला मामला

Tue, 24 Nov 2026 05:15 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कल्याणपुर कला स्थित बॉयज हॉस्टल के कमरे में सोमवार देर शाम डिलीवरी का पांच दिन पुराना शव पंखे से लटका मिला। उसके पास से मिली डायरी में कर्म करते जाओ...लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस खुदकुशी के कारणों की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और बरामद सुसाइड नोट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर मे कल्याणपुर कला स्थित अवनीश यादव बॉयज हॉस्टल के कमरे में सोमवार देर शाम डिलीवरी बॉय केशव वर्मा (30) का पांच दिन पुराना शव पंखे से लटका मिला। कमरे से दुर्गंध उठने पर छात्रों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो अंदर शव के पास एक डायरी मिली।

विज्ञापन

उसके पन्ने पर लिखा था डेथ नोट...मरना तो एक दिन सबको है, इसलिए कर्म करते जाओ... अच्छे हों या बुरे। आखिरी बार 19 नवंबर को केशव को देखा गया था। बरेली अलीगंज थाना क्षेत्र के नौगवां निवासी केशव के पिता गोपाल वर्मा ने पुलिस को बताया कि बेटे ने आईटीआई किया था।

Trending Videos
विज्ञापन

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
वह ऑटोमोबाइल कंपनी में नौकरी लगने की बात कहकर कानपुर आया था। यहां डिलीवरी बॉय का काम करने लगा। परिवार में मां कमलेश, बहन लक्ष्मी और छोटा भाई कार्तिक हैं। कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव तिवारी ने बताया कि युवक 17 अक्तूबर को हॉस्टल में रहने आया था। खुदकुशी का कारण पता नहीं चल सका। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें