कानपुर में केडीए ने गुरुवार को गिलीश बाजार, शिवाला रोड में अवैध निर्माण सील किया। विकास प्राधिकरण जोन - 1 के विशेष कार्याधिकारी सत शुक्ला के अनुसार गिलीश बाजार में शमीम अख्तर अवैध रूप से निर्माण करा रहे थे। नोटिस देने के बावजूद कार्य बंद न करने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर सीलिंग कराई। इस दौरान अवर अभियंता कैलाश सिंह सहित प्रवर्तन दस्ता मौजूद रहा।