फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गंगा बैराज पर केडीए की कार्रवाई, 16 बीघा में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, OSD बोले- जारी रहेगा अभियान

Fri, 06 Feb 2026 02:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: केडीए की टीम ने जोन-एक बी के अंतर्गत गंगा बैराज रोड और सिंहपुर क्षेत्र में करीब 16 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को तीन जेसीबी मशीनों की मदद से ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में केडीए अवैध निर्माण और अनाधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान चला रहा है। इसके तहत शुक्रवार को गंगा बैराज रोड पर करीब 16 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लाटिंग ध्वस्त की गई। यह कार्रवाई जोन-एक बी में की गई। विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने ग्राम ख्यौरा कटरी (गंगा बैराज से मंधना मोड़) और ग्राम ज्यौरा, आजाद नगर (सिंहपुर रोड) क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही दो प्लॉटिंग साइटों पर कार्रवाई की।

विज्ञापन

पहली साइट लगभग 7.5 बीघा और दूसरी लगभग 8.5 बीघा में फैली थी। प्राधिकरण की अनुमति और ले-आउट स्वीकृति के बिना विकसित की जा रही इन कॉलोनियों में बनाए गए गेट, सड़क, नाला, बाउंड्रीवाल, बिजली के खंभे, पिलर और अधूरे, निर्माणाधीन भवनों को तीन जेसीबी मशीनों से ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता हिमांशु बर्नवाल, सुपरवाइजर अनिल शर्मा, राम औतार, मनोज, राजकुमार, लाल सिंह सहित केडीए का अमला और थाना बिठूर का पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन



आर्थिक और मानसिक नुकसान से बचा जा सके

डॉ. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि नवाबगंज, कल्याणपुर और बिठूर थाना क्षेत्र में स्थित गांवों की लगभग आठ बीघा भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण और प्लॉटिंग को भी चिन्हित किया जा चुका है, जिन पर जल्द ही सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि प्राधिकरण क्षेत्र में जमीन खरीदने से पहले केडीए से ले-आउट स्वीकृति की जानकारी अवश्य लें और भवन निर्माण से पूर्व मानचित्र स्वीकृत कराएं, ताकि भविष्य में आर्थिक और मानसिक नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें