शहरी क्षेत्र में बिना मानचित्र पास कराए हो रहे चार निर्माणों पर केडीए ने सोमवार को सीलिंग की कार्रवाई की। जोन-1 ए के तहत चंद्र नगर लालबंगला में प्लाट नंबर-46 में कबीर जैदी 200 वर्गमीटर में निर्माण करा रहे थे। दलेलपुरवा में मो. मतिउल्लाह प्लाट नंबर-89/5 में 125 वर्गमीटर में बिना मानचित्र पास कराए निर्माण करा रहे थे। केडीए की टीम ने दोनों निर्माणों को सील कर दिया।
विज्ञापन
इसी तरह, नाला रोड, चमनगंज में मो. फिरोज प्लाट नंबर-99/233 में 200 वर्गमीटर और मो. ताहिर प्लाट नंबर-99/171 में 100 वर्गमीटर में बिना मानचित्र पास कराए ही बहुमंजिला इमारत खड़ी करा रहे थे। यहां भी दोनों निर्माणाधीन इमारतों को केडीए अधिकारियों ने सील कर दिया। इस कार्रवाई में प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन अतुल कुमार राय, अवर अभियंता अर्पण सिंह, संतोष कुमार गौड़, सुपरवाइजर प्रभाकर शर्मा के साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे।