फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: केडीए ने कपली, शताब्दीनगर में एक साथ चलाए तीन बुलडोजर, पांच के खिलाफ एफआईआर

Sat, 24 May 2025 07:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कपली, शताब्दीनगर में केडीए का बुलडोजर एक साथ गरजा। केडीए ने 75 करोड़ की जमीन खाली कराई।
विज्ञापन
केडीए का बुलडोजर गरजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केडीए ने शनिवार को कपली और शताब्दीनगर में बुलडोजर चलाकर अवैध रूप से बने मकान, चहारदीवारी तोड़ीं। इस दौरान करीब 75 करोड़ की जमीन खाली कराई। पांच अवैध निर्माणकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए पनकी थाने में तहरीर भी दी। विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) डाॅ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में शनिवार को प्रवर्तन दस्ता पनकी के ग्राम कपली पहुंचा।

विज्ञापन


ओएसडी ने बताया कि कपली में करीब 4000 वर्गमीटर जमीन कब्जा कर बनाई गई चहारदीवारी पर बुलडोजर चलाया गया। इसी तरह पनकी गंगागंज में 1540 वर्गमीटर जमीन कब्जामुक्त कराई गई। शताब्दीनगर सेक्टर-3 में 4000 वर्गमीटर जमीन पर अवैध कब्जे ध्वस्त किए गए। इस जमीन पर पार्क विकसित होना है।

रोकने के बावजूद चोरी-छिपे बारासिरोही शिवली रोड एल्डिको में अवैध निर्माण करा रहे शिव कुमार, रतनपुर विस्तार एमआईजी पार्ट-1 में अवैध निर्माण करा रहे नीरज वर्मा, ब्लाक- सी पनकी में मनोरमा उपाध्याय, एचआईजी शताब्दीनगर में अनिल कुमार गुप्ता और रतनपुर पनकी में अवैध निर्माण करा रहे छेदीलाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है। कार्यवाही में जोन-2 के सहायक अभियंता सीबी पांडेय, भूमि बैंक व प्रवर्तन अनुभाग के अधिकारी, कर्मी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें