फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: KDA की जमीन को आराजी बता बेचा, प्रशासन ने बना मकान ढहाया, आरोपी ने पीड़िता को गाली दे भगाया, जांच शुरू

Thu, 08 Oct 2026 03:24 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पनकी क्षेत्र में केडीए की जमीन को निजी आराजी बताकर एक महिला को 3.90 लाख रुपये में बेच दिया गया। महिला द्वारा मकान निर्माण कराने के बाद केडीए की टीम ने उसे अवैध बताकर बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
केडीए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के पनकी क्षेत्र में केडीए की जमीन को आराजी की बताकर महिला को बेच दिया। प्लॉट पर निर्माण कार्य कराने के बाद केडीए की टीम ने ध्वस्त कर दिया। महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शास्त्रीनगर के हंसनगर निवासी कविता ने बताया कि 15 दिसंबर 2023 को इलाके के रमन से पनकी के गंगागंज में 50 वर्गगज का प्लॉट 3.90 लाख में खरीदा था।

विज्ञापन

बैनामा कराने के बाद उन्होंने चार लाख रुपये खर्च कर प्लॉट पर भवन का निर्माण कराया। 19 अगस्त को केडीए की टीम पहुंची और प्लॉट के दस्तावेज फर्जी बताया। केडीए की भूमि होने का हवाला दे बुलडोजर से निर्माण ध्वस्त कर दिया। आरोप है कि कुछ दिन बाद वह रमन से शिकायत करने पहुंची, तो उसने गाली देकर भगा दिया। पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें