फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KDA:  काम होने के बाद 13.90 लाख के टेंडर जारी…जांच शुरू, उपाध्यक्ष बोले- रिपोर्ट के आधार पर करूंगा कार्रवाई

Sun, 06 Jul 2025 06:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: केडीए मुख्य कार्यालय के पोर्टिको में फाल्स सीलिंग (मेटल) बदलने के कार्य के 2.45 लाख के टेंडर जारी किए गए हैं, जबकि यह कार्य दो महीने पहले ही हुआ है।
विज्ञापन
केडीए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में केडीए के मुख्य अभियंता ने काम होने के बाद भी 13.90 लाख के टेंडर जारी कर दिए। अब केडीए उपाध्यक्ष ने इसकी जांच शुरू करा दी है। बताया कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। केडीए के मुख्य अभियंता प्रेमचंद्र आर्या ने एक जुलाई को एक साथ 15 कार्यों के लिए टेंडर जारी किए।

विज्ञापन

इन कार्यों की सूची के क्रमांक संख्या छह में मुख्य भवन के बाहरी भाग की दीवारों पर लगी एसीपी शीट की सफाई व मरम्मत कार्य के लिए भी टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। इस कार्य की अनुमानित लागत 8.46 लाख रुपये है। कार्यावधि एक माह तय की गई है। टेंडर 11 जुलाई दोपहर 3:00 बजे तक डाले जा सकते हैं।

बाहरी भाग की दीवारों की शीट सही
उसी दिन शाम 4:00 बजे टेंडर खोले जाने हैं। जानकारों के अनुसार, केडीए की बाहरी भाग की दीवारों की शीट सही है। इसी तरह, क्रम संख्या 14 में मुख्य भवन के भूतल में स्थित रिकॉर्ड रूम की दीवार की मरम्मत, वाटरप्रूफ व रंगाई-पुताई आदि का टेंडर जारी किया गया है।

2.45 लाख के टेंडर जारी किए गए हैं
इस कार्य की अनुमानित लागत 2.99 लाख रुपये है। शनिवार को रिकॉर्ड रूम में ड्यूटी कर रहे गार्डों ने बताया कि छह महीने पहले इस रूम की पुताई हुई थी। वहीं, केडीए मुख्य कार्यालय के पोर्टिको में फाल्स सीलिंग (मेटल) बदलने के कार्य के 2.45 लाख के टेंडर जारी किए गए हैं, जबकि यह कार्य दो महीने पहले ही हुआ है।
विज्ञापन

यह मामला संज्ञान में आया है। जांच करा रहा हूं। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करूंगा।  -मदन सिंह गर्ब्याल, उपाध्यक्ष, केडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें