Kanpur News: केसीए द्वारा आयोजित अंडर-13 कैंप के तहत एचबीटीयू मैदान पर 30 चयनित खिलाड़ियों के बीच खेले गए अभ्यास मैच में केसीए-ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केसीए-बी को आठ विकेट से हरा दिया।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से अंडर-13 कैंप के लिए चयनित 30 खिलाड़ियों के बीच एचबीटीयू मैदान पर अभ्यास मैच खेला गया। इसमें केसीए-ए ने केसीए-बी को आठ विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केसीए-बी ने 30 ओवर में छह विकेट पर 124 रन बनाए। अनंत कुमार मिश्रा ने 50, वीर सिंह ने 17 और शिवांश कुमार सिंह ने 16 रन का योगदान दिया।
वहीं, गेंदबाजी में देवेश कार्तिक ने तीन और माधव गुप्ता ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए-ए की टीम ने 29.3 ओवर में दो विकेट खोकर 125 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। उत्कर्ष द्विवेदी ने 49 और कृष्णा यादव ने 44 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। केसीए-बी की ओर से सजल श्रीवास्तव और हर्षवर्धन ने एक-एक विकेट हासिल किया।