कटरी के गांवों में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
नाविक भी अपनी नावों से ग्रामीणों को लाने-ले जाने में मदद कर रहे हैं। वहीं, दिबनीपुरवा, रामपुर, पहाड़ी पुरवा, छोटा व बड़ा मंगलपुर, नत्थापुरवा, कद्दूपुरवा और कल्लू पुरवा गांव भी पानी से घिरे हुए हैं।
कटरी के गांवों में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
24 घंटे में नहीं बढ़ा जलस्तर
बुधवार को बैराज पर गंगा का जलस्तर 114.79 मीटर था। एक दिन पहले भी इतना ही था। यह खतरे के निशान से मात्र 21 सेमी कम है। नरौरा से 1,34,584 और हरिद्वार से 1,34,433 क्यूसेक पानी आया। अभी भी बैराज के सभी 30 गेट खोलकर 4,36,807 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
दो दिन से स्थिति सामान्य है। बारिश न होने से अब जलस्तर घटने की उम्मीद है। -पंकज गौतम, अधिशासी अभियंता, बैराज निर्माण खंड-2