फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: करबिगवा गोशाला बनी मौत का अड्डा, भूख और इलाज के अभाव में दम तोड़ रही हैं गायें, प्रशासन बेखबर

Tue, 05 Aug 2025 09:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: करबिगवा गौशाला में गायें भूख और इलाज के अभाव में दम तोड़ रही हैं, जिसे लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्राम सचिव और प्रधान की लापरवाही के कारण हालात बेहद खराब हैं और अधिकारी इस मामले में पूरी तरह बेखबर बने हुए हैं।
विज्ञापन
गोशाला में खड़े मवेशी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सरसौल ब्लॉक के करबिगवा गांव में स्थित गोशाला स्थल में गोवंशों की हालत बेहद दयनीय है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि चारे और पानी के अभाव में गायें भूख से तड़प रही हैं और इलाज न मिलने के कारण दम तोड़ रही हैं। प्रशासन की लापरवाही और स्थानीय नेतृत्व की अनदेखी के चलते यह गौशाला अब मौत का अड्डा बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

करबिगवा गोशाला की दयनीय स्थिति - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों ने बताया कि गौशाला में रोजाना एक-दो गायों की मौत हो रही है। कई मवेशी दम तोड़ चुके हैं और जीवित गायों के शरीर पर कीड़े रेंग रहे हैं। उनका कहना है कि यहां न तो पशु चिकित्सक की कोई व्यवस्था है और न ही बीमार गायों के इलाज का कोई इंतजाम। मृत गायों को चुपचाप दफना दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें