फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भक्ति के संग सड़क सुरक्षा की सीख; अनुशासित कदमताल में बाराबंकी रवाना हुआ कांवड़ियों का बड़ा जत्था

Fri, 07 Aug 2026 12:13 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: सावन माह में शुक्लागंज से बाराबंकी स्थित प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव धाम के लिए शिवभक्तों का एक बड़ा जत्था रवाना हुआ। इस दौरान कांवड़ियों ने आस्था के साथ अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश करते हुए सड़क सुरक्षा का संदेश भी दिया। कदमताल मिलाकर आगे बढ़ रहे शिवभक्तों ने आम लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
कांवड़ियों ने सड़क सुरक्षा का दिया संदेश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन मास की पावन बयार के बीच शुक्लागंज से भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ कांवड़ियों का एक बड़ा जत्था बाराबंकी स्थित प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव धाम के लिए रवाना हुआ। इस यात्रा के दौरान शिवभक्तों ने आस्था के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी बेहद अनूठा उदाहरण पेश किया, जिसने रास्ते में देखने वाले हर शख्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

विज्ञापन

अनुशासित कदमताल और सड़क सुरक्षा का संदेश

आम तौर पर कांवड़ यात्रा के दौरान भारी भीड़ और जोश के बीच यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की चर्चा रहती है, लेकिन शुक्लागंज से निकले इस जत्थे ने इसके विपरीत एक प्रेरणादायक नजारा पेश किया। जत्थे में शामिल कांवड़ियों ने पूरी अनुशासनबद्धता के साथ कदमताल मिलाते हुए मार्च किया।

कांवड़ियों ने सड़क सुरक्षा का दिया संदेश - फोटो : amar ujala

हेलमेट पहनने और नियम मानने की अपील

यात्रा के दौरान शिवभक्तों ने रास्ते में आम जनता और वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने और यातायात के नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की।

विज्ञापन

http://



कांवड़ियों के इस अनुशासित और जागरूक रूप की पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। जत्थे में शामिल भक्तों का कहना है कि भगवान शिव की आराधना के साथ-साथ समाज को एक सकारात्मक और जनहितकारी संदेश देना भी उनका मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें