फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: स्क्रैप गोदाम से 12 लाख रुपये की चोरी में बाल अपचारी को पकड़ा

Thu, 08 Oct 2026 11:51 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चकेरी के भवानी नगर स्थित स्क्रैप गोदाम में हुई 12 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने गुरुवार को एक बाल अपचारी को पकड़ लिया। उसके पास से चोरी का आईफोन और 3200 रुपये बरामद हुए हैं। हरवंश मोहाल थानाक्षेत्र के कछियाना मोहाल निवासी विपिन दीक्षित के गोदाम में बीते दिनों चोरी हुई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक अक्टूबर को आरोपी संजय सरोज को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन


पूछताछ में संजय ने अंशु पासी उर्फ विशाल और राज समेत अन्य साथियों के साथ वारदात करने की बात स्वीकार की थी। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरी में शामिल एक बाल अपचारी को श्याम नगर के डी-ब्लॉक से पकड़ लिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें