फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चोरी का आरोपी किशोर व गहने खरीदने वाला सराफ पकड़ा गया

Sun, 23 Nov 2025 11:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चोरी का माल खरीदने वाला सराफ योगेंद्र सोनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौबस्ता पुलिस ने ऑटो चालक के घर चोरी करने के आरोपी किशोर और चोरी के गहने खरीदने वाले सराफ को पकड़ा है। इनके पास से 1900 रुपये और कुछ गहने भी बरामद किए। किशोर को इटावा स्थित बाल सुधार गृह भेजा गया है जबकि सराफ को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

भूरेपुरवा में 18 नवंबर को ऑटो चालक दीपू शुक्ला का परिवार गंगापुर में भांजी की शादी में गया था। शाम को वहां से लौटने पर परिजनों को चोरी का पता चला। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान सीसीटीवी कैमरों से की। रविवार दोपहर आरोपी किशोर को विजया चेस्ट हास्पिटल के पास से पकड़ा। पूछताछ में उसने चोरी का माल राजीव विहार स्थित कबीर ज्वैलर्स के मालिक योगेंद्र सोनी को बेचने की बात बताई। पुलिस ने सराफ को भी भूरेपुरवा तालाब के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें