फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: न्यायमूर्ति गौतम चौधरी को आचार्य नरेंद्र देव सम्मान, हिंदी में दिए 40 हजार से ज्यादा फैसले, कही ये बात

Sun, 18 Oct 2026 11:23 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बैरिस्टर नरेंद्रजीत सिंह विधि सेवा संस्थान एवं एकेडमिक रिसर्च सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित शतरंज व कैरम प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति गौतम चौधरी को आचार्य नरेंद्र देव सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति डॉ.गौतम चौधरी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करते प्रखर जी महाराज और अन्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी मेरी मां है। हिंदी भाषी क्षेत्रों में ज्यादातर न्यायिक काम हिंदी में होने चाहिए। स्थानीय व क्षेत्रीय भाषाओं में न्यायिक निर्णय आने से उन्हें आम व्यक्ति समझ सकता है। यह विचार हिंदी में 40 हजार से ज्यादा फैसले देने वाले हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति गौतम चौधरी ने व्यक्त किए। वह बैरिस्टर नरेंद्रजीत सिंह विधि सेवा संस्थान एवं एकेडमिक रिसर्च सोसाइटी की ओर से आयोजित शतरंज व कैरम प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

यहां न्यायमूर्ति गौतम चौधरी को आचार्य नरेंद्र देव सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। इसके अलावा विधि क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के शासकीय अधिवक्ता अश्विनी कुमार त्रिपाठी को पृथ्वीनाथ चक सम्मान दिया गया। शहर के सौ अधिवक्ताओं को भी ब्रह्मावर्त विधि वेत्ता सम्मान दिया गया। विशिष्ट अतिथि प्रखर जी महाराज को भी प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

Trending Videos





शतरंज और कैरम प्रतियोगिता के विजेता भी सम्मानित

वहीं, 23 से 25 सितंबर के बीच बार एसोसिएशन के राम अवतार महाना हॉल में हुई अधिवक्ताओं की शतरंज प्रतियोगिता के महिला वर्ग में नमिता अग्रहरि, सोनिमा सिंह, दीपिका गौतम और पुरुष वर्ग में बृजेश कुमार वर्मा, राजेश प्रसाद अवस्थी व पुनीत सोनकर को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार मिला। कैरम प्रतियोगिता के महिला वर्ग में सोनल पाठक ने प्रथम, काजल ने द्वितीय व श्रद्धा मिश्रा और रंजना त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद
पुरुष वर्ग में अजीत सिंह यादव प्रथम, कपिल अवस्थी द्वितीय व सुधीर कुमार पांडे को तृतीय पुरस्कार मिला। संचालन समिति के महामंत्री डॉ.पवन कुमार तिवारी ने किया। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी, महामंत्री बिनय मिश्रा, लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा, महामंत्री राजीव यादव के अलावा अभिषेक अवस्थी, मनीष मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, अनिल कुमार दीक्षित, रामशंकर अग्रिहोत्री, विमल सिंह चंदेल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें