फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पावर हाउस प्लांट रेलवे पुल के जॉइंट खुले, दिख रहीं सरिया, सेतु निगम ने दो माह पहले ही बनाया था पुल

Sun, 30 Aug 2026 10:44 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पनकी पावर हाउस रेलवे पुल पर जॉइंट के पास गड्ढे होने के दौरान निकल आई सरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पनकी पावर हाउस स्थित रेलवे ओवरब्रिज के जॉइंट खुल गए हैं। उनमें से सरिया बाहर निकल आई हैं। सेतु निगम ने दो माह पहले ही इस पुल को बनाया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुल के एक्सपेंशन जॉइंट के पास सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। पुल पर 4-5 जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं जिनमें सरिया बाहर निकल आई है। दोपहिया वाहन सवारों के लिए यह गड्ढे बेहद खतरनाक हैं। जरा सी चूक होने पर टायर फटने या वाहन फिसलने का अंदेशा बना रहता है।

विज्ञापन


इस पुल से हर दिन हजारों वाहन गुजरते हैं। पनकी सी ब्लॉक, पावर हाउस नई कॉलोनी, पनकी कटरा, गंगागंज, बी ब्लॉक, रतनपुर कॉलोनी, रतनपुर गांव, गंभीरपुर, सुजानपुर, कपाली बहेड़ा आदि के लोगों का इस पुल से आवागमन होता है। सेतु निगम मुख्य परियोजना प्रबंधक विजय सेन ने बताया कि पुल में जॉइंट खुलने व गड्ढे होने की जानकारी मिली है। सोमवार को टीम भेज कर दिखवाएंगे। इसके बाद मरम्मत कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें