फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Job Fair: सरसौल में रक्षा सिक्योरिटी सर्विस का 2 दिवसीय रोजगार मेला, 20 हजार से अधिक वेतन का मौका

Sun, 26 Jul 2026 11:47 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: रक्षा सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरसौल ब्लॉक में 27 और 28 जुलाई को दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। भर्ती अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मेले में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
रोजगार मेला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर जिले के सरसौल ब्लॉक में स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रक्षा सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। कंपनी के भर्ती अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि यह भर्ती मेला आगामी 27 और 28 जुलाई को सरसौल ब्लॉक परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसमें कानपुर व आसपास के योग्य युवा हिस्सा लेकर सुरक्षा और प्रबंधन के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते हैं।

विज्ञापन

18 से 35 वर्ष के युवाओं को मौका, 20 हजार रुपये से अधिक मिलेगा वेतन

भर्ती अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने मेले की पात्रता और शर्तों की जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती प्रक्रिया में 18 से 35 वर्ष की आयु वर्ग के अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा। इसमें आवेदन करने वाले युवाओं की न्यूनतम शारीरिक लंबाई 1.65 मीटर होना अनिवार्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 20,000 रुपये से अधिक का मासिक वेतन दिया जाएगा। वेतनमान राज्य के नियमों के अनुसार निर्धारित होगा और चयनित अभ्यर्थियों को पूरे भारत में कहीं भी तैनाती दी जा सकती है।

60 वर्ष तक नौकरी की गारंटी, फ्री मेडिकल और पीएफ की मिलेगी सुविधा

कंपनी द्वारा युवाओं को दीर्घकालिक रोजगार और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी भी दी जा रही है। चयनित कर्मचारियों को पीएफ और मुफ्त मेडिकल सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। कर्मचारी 60 वर्ष की आयु तक सेवा में बने रह सकते हैं और पूरी सेवा अवधि के दौरान उनका व उनके आश्रितों का मेडिकल इलाज पूरी तरह निशुल्क रहेगा।

विज्ञापन

ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सरसौल ब्लॉक में आयोजित होने वाला यह तीसरा रोजगार मेला है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ शैक्षणिक मार्कशीट, रेज्यूम, पुलिस वेरिफिकेशन, पहचान पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथियों पर सरसौल ब्लॉक पहुंचकर प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें