ठाकुर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी कल्याणपुर के जितेंद्र सिंह राजावत (अन्नू) को सौंपी गई है। उन्हें यह दायित्व महासभा के राष्ट्रीय प्रभारी जितेंद्र सिकरवार ने रविवार को पदाधिकारियों की बैठक में दिया। इस दौरान 22 फरवरी को कानपुर देहात में प्राचीन हनुमान मंदिर में ठाकुर महासभा की ओर से होने वाले सनातन संस्कृति जागरण यज्ञ एवं सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। अन्नू सिंह ने कार्यक्रम में सहभागिता देने के साथ ही समाज के उत्थान और विकास के लिए हर संभव कोशिश करने की बात कही।