फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जीएसटी इंस्पेक्टर की ससुराल से नकदी समेत 90 लाख के गहने पार

Thu, 19 Feb 2026 09:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कल्याणपुर पुलिस ने चोरी के आरोप में पत्नी के ममेरे भाई व फतेहपुर के सर्राफ को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
कल्याणपुर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू में तैनात जीएसटी इंस्पेक्टर मनोज कुमार के कल्याणपुर स्थित ससुराल से नकदी समेत करीब 90 लाख रुपये के गहने चोरी हो गए। पुलिस ने महज 12 घंटे में वारदात का खुलासा किया। आरोपी पत्नी का ममेरा भाई निकला। पुलिस ने उसे और फतेहपुर के सराफा कारोबारी को गिरफ्तार कर गुरुवार कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


अंबेडकरपुरम, आवास-विकास निवासी मनोज कुमार अपनी पत्नी अनीता और परिवार समेत बंगलूरू में ही रहते हैं। अनीता की ओर से बुधवार को कल्याणपुर थाने में पुश्तैनी गहनों व नकदी की चोरी होने की शिकायत की गई। कल्याणपुर पुलिस ने जांच की जिसमें उनके ममेरे भाई फतेहपुर के खागा के आकाश वर्मा पर शक की सुई गई। वह उनकी मां के साथ ही घर में रह रहा था। पुलिस ने उसे इको पार्क से गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ में राजफाश हुआ। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आकाश बुजुर्ग महिला के साथ रह रहा था। उसने अलमारी की डुप्लीकेट चाबी बनवा ली थी। उसी से धीरे-धीरे जेवरात व रुपये निकालता चला गया। उसने गहनों को फतेहपुर के सराफा कारोबारी को बेचे हैं। आरोपी से कुछ रुपये, जेवरात और अन्य वस्तुएं मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें