फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हाईवे पर ट्रकों की अवैध पार्किंग, ले रही जान

Thu, 22 Feb 2024 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर-इटावा हाईवे पर सिकंदरा से रायपुर तक की 40 किलो मीटर दूरी है। हाईवे पर इस सीमा क्षेत्र में करीब छोटे बड़े 25 से अधिक होटल, ढाबे हैं। यहां पर पार्किंग व्यवस्था न होने पर सड़क पर वाहन खड़े होते हैं। जो हादसे की वजह बन रहे हैं। सड़क सुरक्षा को लेकर कई बार हाईवे पर अवैध पार्किंग बंद कराने के लिए कड़े निर्देश दिए गए। पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ विशेष रणनीति बनी। मगर कारगर पहल नहीं हो सकी। हालात यह है कि सिकंदरा से रायपुर तक हाईवे किनारे ढाबे, होटलाें के पास अवैध पार्किंग हो रही है। वहीं कई औद्योगिक इकाइयों के सामने भी हाईवे पर आड़े तिरछे वाहन खड़े हो रहे हैं। वहीं कानपुर-झांसी हाईवे पर भी होटल, ढाबों पर मनमाने ढंग से पार्किंग हो रही है।
विज्ञापन


सिकंदरा के पास हाईवे किनारे सजी दुकाने, खड़े होते वाहन
सिकंदरा क्षेत्र में खोजाफूल से बिरहाना तक हाईवे किनारे कई दुकानें ऐसी हैं जो ट्रकों के साज सज्जा का सामान बेचती है। इन दुकानों के लगने से अक्सर दिन में यहां पर काफी वाहन खड़े होते हैं। वहीं रात में भी वाहन आकर रुकते हैंं।

केस-1
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-झांसी हाईवे पर दौलतपुर के पास एक जनवरी को ट्रक में पीछे से कार टकराई। एक शिक्षक सहित दो युवकों की मौत हो गई। बताया गया था कि ट्रक सड़क के किनारे खड़ा था।
विज्ञापन

केस-2
रनियां के विसायकपुर के पास मंगलवार रात बाइक सवार खड़े ट्रक से टकराए। हादसे में शेरपुर तरौंदा निवासी दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज चल रहा है।
-
होटल व ढाबा संचालक कराते अवैध पार्किंग
हाईवे किनारे होटल व ढाबा संचालक रात में वाहन खड़ा कराते हैं। कानपुर-झांसी हाईवे पर पुखरायां के बाईपास से लेकर छतेनी तक काफी वाहन खड़े होते हैं। यहां पर पुलिस ने कई बार हिदायत दी। मगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। परिवहन विभाग भी खानापूर्ति कर रहा है।
विज्ञापन

होटल, ढाबों के आस पास हाईवे पर अवैध पार्किंग न हो इसके लिए संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। -बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें