फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गंगाघाट स्टेशन के पास अवैध कब्जों पर चली जेसीबी; 10 पक्के निर्माण जमींदोज…कब्जाधारकों ने कही ये बात

Fri, 16 Jan 2026 01:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज में नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद रेलवे ने गंगाघाट स्टेशन के पास से अवैध कब्जे हटाने शुरू कर दिए हैं। जेसीबी से 10 पक्के निर्माण तोड़े गए, जबकि दशकों से रह रहे लोग इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
गंगाघाट स्टेशन के पास अवैध कब्जों पर चली जेसीबी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के शुक्लागंज में कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र के गंगा घाट रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जे करने वालों के खिलाफ आज शुक्रवार दोपहर रेलवे के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अवैध कब्जे हटाए जाने की कार्रवाई शुरू की गई। इसमें 10 पक्के कब्जे हटाए जाने की बात कही जा रही है। वहीं कार्रवाई को लेकर कब्जेदारों के बीच भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि कारवाही गलत है और वह दो दशक से अधिक समय से यहां पर रह रहे हैं…अब वह कहां जाएंगे।

विज्ञापन

बता दें कि करीब 15 दिन पहले रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर सेक्शन इंजीनियर एसके गुप्ता द्वारा अवैध कबजेदारों को नोटिस चस्पा की गई थी, जिसमें उन्हें रेलवे की जमीन से कब्जे हटाने की बात कही गई थी। आज शुक्रवार 16 जनवरी तक मियाद पूरी होने के बाद रेलवे की ओर से रेलवे स्टेशन के निकट बने कब्जों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई आरपीएफ इंस्पेक्टर उन्नाव हरीश कुमार ने बताया कि जेसीबी की मदद से कब्जे हटाए जाएंगे करीब 10 कब्जे हटाए जाने हैं, जिसको लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें