फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जमाल सिद्दीकी बोले- डिंपल का पहनावा मस्जिद में जाने लायक नहीं, मुसलमानों का अपमान किया, कही ये बात

Wed, 06 Aug 2025 02:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने डिंपल यादव के मस्जिद दौरे पर उनके पहनावे को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनका पहनावा मस्जिद के नियमों के अनुसार नहीं था। साथ ही उन्होंने युवाओं के लिए डॉ. कलाम स्टार्टअप यूथ अवॉर्ड 2.0 की भी घोषणा की।
विज्ञापन
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि डिंपल यादव का पहनावा मस्जिद के नियमों के अनुसार सही नहीं था, क्योंकि उन्होंने बिना सिर ढके मस्जिद में प्रवेश किया। उन्होंने इसे मुसलमानों का अपमान बताया और कहा कि मस्जिद में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए पूरे शरीर को ढकना अनिवार्य है।

विज्ञापन

सपा पर निशाना साधते हुए जमाल सिद्दीकी ने कहा कि ए फॉर अखिलेश, डी फॉर डिंपल और आर फॉर रामगोपाल है। कहा कि अखिलेश का तंबू मुसलमानों के बंबू पर टिका हुआ है। सिद्दीकी ने अखिलेश पर मस्जिद में जाकर ठहाके लगाने का आरोप भी लगाया। साथ ही, जमाल सिद्दीकी ने डॉ. कलाम स्टार्टअप यूथ अवॉर्ड 2.0 की घोषणा की। यह अवॉर्ड भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर देशभर के सर्वश्रेष्ठ अल्पसंख्यक युवाओं को दिया जाएगा।

विज्ञापन

मोदी सरकार और डॉ. कलाम के विजन पर चर्चा
जमाल सिद्दीकी ने मोदी सरकार की योजनाओं की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार के दौरान जहां 30 हजार स्टार्टअप थे। वहीं मोदी सरकार के आने के बाद यह संख्या बढ़कर चार लाख छत्तीस हजार हो गई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं से युवाओं को सशक्त बना रही है। उन्होंने डॉ. कलाम को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्शों पर चलते हुए देश के भविष्य और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में योगदान देना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें