फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नवीन गंगापुल व पोनी रोड पर लगा जाम, फंसीं दो एंबुलेंस…लगी वाहनों की कतारें, राहगीर रहे परेशान

Sat, 13 Sep 2025 10:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नवीन गंगापुल और पोनी तिराहे पर सुबह-शाम घंटों भीषण जाम लगा रहा, जिसमें एंबुलेंस तक फंस गईं। जाम के कारण नौकरीपेशा और छात्रों को भारी परेशानी हुई, जिसे लोग अब रोजमर्रा की समस्या बता रहे हैं।
विज्ञापन
नवीन गंगापुल व पोनी रोड पर लगा जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में नवीन गंगापुल और पोनी तिराहे पर शुक्रवार को सुबह और शाम एक-एक घंटे जाम लगा। नवीन गंगापुल पर सुबह लगे जाम में दो प्राइवेट एंबुलेंस भी फंसी गईं। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को निकलवाकर रवाना किया। जाम की वजह से नौकरी पेशा लोग व छात्रों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। नवीन गंगापुल पर सुबह नौ बजे जल्दी निकलने की होड़ में वाहनों को आड़ा-तिरछा कर निकालने से जाम लग गया।  देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

विज्ञापन

कुछ ही देर में वाहनों की कतार राजधानी मार्ग स्थित निषाद मार्केट तक पहुंच गई। इसी बीच उन्नाव से कानपुर की ओर जा रही दो प्राइवेट एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं। एक एंबुलेंस के चालक ने दुर्गा मंदिर मोड़ के पास से मोड़ कर अन्य मार्ग से निकला। जबकि दूसरी एंबुलेंस को पुलिस ने निकलवाया। एक घंटे बाद 10 बजे जाम खुला। वहीं, दोपहर एक से दो बजे के बीच पोनी रोड मार्ग से एक कलश यात्रा निकलने से जाम लग गया।

विज्ञापन

जाम लगना रोजाना की समस्या
जाम कुछ ही देर में पोनी तिराहे से लेकर नवीन गंगापुल तक पहुंच गया। कलश यात्रा निकलने के बाद जाम खुला। वहीं शाम छह बजे आजाद नगर बाजार मोड़ के पास भी जाम लगा, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। वहीं, नवीन गंगापुल पर जाम में फंसे लोगों का कहना था कि यहां जाम लगना रोजाना की समस्या हो गई है। अब तो इधर से निकलने में कई बार सोचना पड़ता है। दूसरा विकल्प न होने से मजबूरी में आवागमन करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें