फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगन्नाथ यात्रा विवाद: महंत बोले- कार्रवाई नहीं हुई…तो नहीं निकलेगी यात्रा, इंस्पेक्टर को निलंबित करने पर अड़े

Fri, 27 Jun 2025 04:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जगन्नाथ यात्रा में बवाल के विरोध में लोगों ने नयागंज चौराहा पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया है। लोग बादशाहीनाका इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह को निलंबित करने की बात पर अड़े हैं।
विज्ञापन
धरने पर बैठे सदस्य और विधायक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जगन्नाथ यात्रा में पुलिस द्वारा महंत से अभद्रता को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। नयागंज चौराहे पर धरने पर बैठे लोगों ने विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया है। साथ में महंत कृष्ण दास महाराज और जितेंद्र दास महाराज भी पाठ करते रहे।

विज्ञापन

आक्रोशित लोग पीपल वाली कोठी चौराहे पर धरना दे रहे हैं। कृष्ण दास महाराज ने कहा कि अगर एक घंटे में कार्रवाई नहीं हुई और पुलिस प्रशासन में कोई निर्णय नहीं लिया, तो 200 साल पुरानी रथ यात्रा नहीं निकलेगी। साथ ही हम जेल भरो आंदोलन करेंगे।

जगन्नाथ यात्रा विवाद - फोटो : amar ujala
नयागंज मार्केट बंद करने का आह्वान
वहीं, नाराज व्यापारियों ने नयागंज मार्केट बंद करने का आह्वान किया है। विवाद की सूचना पर एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार, एसीपी चकेरी अभिषेक पांडे, एसीपी कलेक्टरगंज आशुतोष सिंह, चकेरी इंस्पेक्टर संतोष शुक्ला पहुंचे।
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
इंस्पेक्टर को निलंबित करने पर अड़े हैं लोग
उन्होंने धरने पर बैठे लोगों को समझाने का प्रयास किया, तो लोगों ने पहले बादशाहीनाका इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह को निलंबित करने की बात कही। पुलिस लोगों से बातचीत कर विवाद सुलझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें