फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आईटीबीपी का 64वां स्थापना दिवस, गूंजा हिमवीरों का जज्बा, कमांडेंट बोले- जब तक हम हैं…निश्चित रहें

Fri, 24 Oct 2025 12:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर स्थित 32वीं वाहिनी आईटीबीपी परिसर में बल का 64वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कमांडेंट गौरव प्रसाद ने परेड की सलामी ली और देशवासियों को यह कहकर सुरक्षा का भरोसा दिलाया कि जब तक हिमवीर तैनात हैं, वे निश्चित रह सकते हैं।
विज्ञापन
आईटीबीपी का 64वां स्थापना दिवस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर सरसौल स्थित 32वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल परिसर में शुक्रवार को आईटीबीपी का 64वां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सेनानी गौरव प्रसाद ने परेड की सलामी ली और हिमवीर जवानों के साथ अधिकारीगण ने गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई।

विज्ञापन

परेड कमांडर डिप्टी कमांडेंट नजुद्दीन ने अनुशासित परेड का प्रदर्शन कर बल की शौर्य परंपरा को जीवंत किया।कमांडेंट गौरव प्रसाद ने बताया कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की स्थापना 24 अक्टूबर 1962 को हुई थी, जिसकी प्राथमिक जिम्मेदारी लद्दाख के काराकोरम दर्रे से लेकर अरुणाचल प्रदेश के दिफूला तक 3488 किलोमीटर लंबी भारत-चीन सीमा पर गश्त करना है।

विज्ञापन

आईटीबीपी का 64वां स्थापना दिवस - फोटो : amar ujala

देश-विदेश में लहरा रहे वीरता का परचम
उन्होंने बताया कि आईटीबीपी के जवान बर्फीले पहाड़ों में माइनस 40 डिग्री से लेकर अधिकतम तापमान तक देश की सेवा में तैनात रहते हैं और देश-विदेश में अपनी वीरता का परचम लहरा रहे हैं। देशवासियों को संदेश देते हुए सेनानी गौरव प्रसाद ने कहा कि जब तक हम है, तब तक देशवासी निश्चित होकर सुरक्षा का एहसास कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें