फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सौर ऊर्जा उत्पादन में कानपुर दूसरे नंबर पर, प्रयागराज पहले स्थान पर, रेलवे की ओर से जारी किए गए आंकड़े

Wed, 18 Jun 2025 02:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सौर ऊर्जा के उत्पादन में रेलवे नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रयागराज मंडल के आंकड़े इस बात के गवाह हैं। जल्द ही रेलवे अन्य परिक्षेत्रों में भी सौर ऊर्जा उत्पादन के संयंत्र लगाएगा। 
विज्ञापन
सौर ऊर्जा उत्पादन में छलांग - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सौर ऊर्जा उत्पादन में प्रयागराज मंडल में कानपुर को दूसरा स्थान मिला है। शहर में पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान सोलर पैनलों से 10.80 लाख यूनिट विद्युत का उत्पादन हुआ। इससे 48.28 लाख रुपये बचाए गए। वहीं, प्रयागराज मंडल ने दौरान 42.19 लाख यूनिट से अधिक उत्पादन कर 1.6 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व बचाया।

विज्ञापन

प्रयागराज मंडल की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, रैंकिंग में प्रयागराज मंडल पहले नंबर पर है। कानपुर परिक्षेत्र के सेंट्रल स्टेशन, इलेक्ट्रिक लोको शेड, बहु-विषयक मंडल प्रशिक्षण संस्थान, मेमू शेड कानपुर, न्यू कोचिंग कॉम्प्लेक्स, सीईटीए स्कूल, ओल्ड ड्राइवर रनिंग रूम और अधिकारी विश्रामगृह में 1200 किलोवाट के सोलर पैनल लगाए गए हैं।

48.28 लाख से अधिक की हुई बचत
इन सोलर पैनलों से पिछले वित्तीय वर्ष में 10.80 लाख यूनिट विद्युत का उत्पादन किया गया। इससे 48.28 लाख रुपये से अधिक रेल राजस्व की बचत हुई। फरवरी में इलेक्ट्रिक लोको शेड, कानपुर में इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन डिपो, टाइम आफिस स्टोर डिपो, सब स्टेशन, प्लानिंग प्रोग्रेस ऑफिस को ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी का प्रतिष्ठित अवॉर्ड शून्य प्लस प्रमाण-पत्र दिया गया था।
विज्ञापन

सौर ऊर्जा के उत्पादन में रेलवे नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रयागराज मंडल के आंकड़े इस बात के गवाह हैं। जल्द ही रेलवे अन्य परिक्षेत्रों में भी सौर ऊर्जा उत्पादन के संयंत्र लगाएगा।  -अमित सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें