फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इरफान सोलंकी बोले- कानपुर वालों की दुआ…जो पत्नी को विधायक बनाया, कोर्ट पर मुझे पूरा भरोसा है

Wed, 17 Sep 2025 12:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पेशी पर ले जाते समय जब इरफान ने अपने बेटे से मिलने की कोशिश की, तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका। उनकी हाथ पकड़ने को लेकर पुलिसकर्मियों से झड़प हुई। बोले मेरा बेटा है...क्या मिल नहीं सकता।
विज्ञापन
कोर्ट पहुंचे इरफान सोलंकी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है। कानपुर वालों की दुआ है, जो पत्नी को विधायक बनाया। यह बातें सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने कोर्ट में पेशी पर जाने से पहले कहीं। आगजनी के मुकदमे में सजा काट रहे सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को बुधवार को कड़ी सुरक्षा में महाराजगंज जेल से कानपुर लाया गया। लगभग एक साल बाद इरफान को कानपुर लाया गया।

विज्ञापन

इससे पहले पिछले साल अगस्त में वह कानपुर आए थे। एमपीएमएलए सेशन कोर्ट में चल रहे गैंगस्टर के मुकदमे में आरोप तय होने हैं। मुकदमे में इरफान सोलंकी, रिजवान सोलंकी, शौकत अली, इसराइल आटे वाला, मो. शरीफ, अज्जन उर्फ एजाज और मुर्सलीन खान उर्फ भोलू आरोपी हैं। इसमें इरफान के अलावा रिजवान और इसराइल कानपुर जेल में बंद हैं जबकि बाकी को जमानत मिल चुकी है।

रिजवान सोलंकी - फोटो : amar ujala

स्वास्थ्य परीक्षण के लिए ले जाना था
इरफान को महाराजगंज जेल से 10 सितंबर को ही कोर्ट में पेश होना था, लेकिन जेल से आई रिपोर्ट में कहा गया था कि इरफान को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए ले जाना है। इसलिए कोर्ट में पेश नहीं किया जा सकता। पेशी के लिए किसी अन्य तारीख की मांग की गई थी। इस पर कोर्ट ने 17 सितंबर की तारीख दे दी थी।

कोर्ट पहुंची नसीम सोलंकी और अन्य परिजन - फोटो : amar ujala

गैंगस्टर के मुकदमे में नहीं मिली है जमानत
जाजमऊ की डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली नजीर फातिमा ने अपने घर में आगजनी के मामले में जाजमऊ थाने में नवंबर 2022 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें सेशन कोर्ट ने सात जून 2024 को इरफान व उसके भाई रिजवान समेत पांच लोगों को सात-सात साल कैद की सजा सुना दी थी। हालांकि मुकदमे में इरफान को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है, लेकिन गैंगस्टर के मुकदमे में जमानत न मिलने के कारण इरफान अभी जेल में ही बंद हैं।

मीडिया से बात करते इरफान सोलंकी - फोटो : amar ujala

क्या बेटे से नहीं मिल सकता
पेशी पर ले जाते समय जब इरफान ने अपने बेटे से मिलने की कोशिश की, तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका। उनकी हाथ पकड़ने को लेकर पुलिसकर्मियों से झड़प हुई। बोले मेरा बेटा है...क्या मिल नहीं सकता।

विज्ञापन

इरफान सोलंकी - फोटो : amar ujala



2027 में साथ-साथ चुनाव लड़ेंगे

नसीम सोलंकी के विधायक बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कानपुर की जनता ने हमें जिताया है। यह जनता का प्यार है। मुझे अल्लाह पर पूरा भरोसा है। 2027 का चुनाव हम दोनों साथ-साथ लड़ेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें