फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सीडीपीओ कार्यालय में पोषाहार वितरण की जांच, राज्यमंत्री के छापे के बाद जांच में अधिक मिला था स्टॉक

Wed, 27 Aug 2025 04:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर में सीडीपीओ कार्यालय पर पोषाहार वितरण की जांच शुरू हुई। तीन सदस्यीय टीम रजिस्टरों का मिलान कर रिपोर्ट डीपीओ को सौंपेगी।
विज्ञापन
सीडीपीओ कार्यालय पहुंची टीम जांच करते हुए - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर में ब्लॉक मुख्यालय स्थित बाल पुष्टाहार परियोजना कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देश पर बुधवार को तीन सदस्यीय टीम जांच करने पहुंची। टीम में तीन अन्य क्षेत्रों के सीडीपीओ शामिल किए गया हैं। इनके द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के रजिस्टर में अंकित पोषाहार व कार्यालय में दर्ज वितरण से मिलान किया।

विज्ञापन

टीम में शामिल कानपुर सेकेंड की सीडीपीओ पुष्पा, ककवन सीडीपीओ अविरल कुमार व पतारा सुमन कुमारी अपने अधीनस्थों के साथ ब्लॉक स्थित कार्यालय पहुंचे। जांच की पूर्व सूचना देकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को उठान रजिस्टर समेत बुलाया गया था। टीम के सदस्यों ने हर कार्यकर्ता का रजिस्टर चेक करना शुरू किया।

विज्ञापन

दो से तीन दिन चलेगा मिलान
कार्यालय में वितरण रजिस्टर में कितना पोषाहार दिया गया उसका मिलान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के प्राप्त रजिस्टर से किया गया। टीम का नेतृत्व कर रही सीडीपीओ पुष्पा ने बताया कि यह मिलान दो से तीन दिन तक चलेगा। उसके बाद रिपोर्ट बनाकर जिला कार्यक्रम अधिकारी को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें