फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर हादसा: नशा और स्टंट बना काल, खड़ी डीसीएम में घुसी बाइक, एक की मौत और दूसरा घायल, अस्पताल में भर्ती

Fri, 30 Oct 2026 02:06 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में बारिश के बीच तेज रफ्तार बाइक चला रहे राधेश्याम (40) ने हैंडल से हाथ छोड़कर गाना गाते हुए लापरवाही से गाड़ी चलाई और हाईवे किनारे खड़ी डीसीएम से जा टकराए। हादसे में बाइक चालक राधेश्याम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा साथी नरेश लोधी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सरसौल कस्बे में महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर स्थित साइन सिटी के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक के खड़ी डीसीएम से टकरा जाने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की वजह शराब का नशा बताया जा रहा है।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे फतेहपुर जनपद के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के दूधी कगार गांव के रहने वाले नरेश लोधी अपने साथी राधेश्याम के साथ किसी काम से कानपुर जा रहे थे। दोनों ही शराब के नशे में धुत थे। जैसे ही उनकी बाइक पुरवामीर स्थित साइन सिटी के सामने पहुंची।

Trending Videos





एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

हाईवे किनारे खड़ी डीसीएम में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे राधेश्याम (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे नरेश लोधी गंभीर रूप से घायल हो गए। डीसीएम चालक महेंद्र कुमार ने बताया कि वह प्रतापगढ़ के कुंडा गांव का रहने वाला है। वह कुंडा से डीसीएम में गत्ता लादकर कानपुर जा रहा था।

नशे में हाथ छोड़कर गा रहा था गाना
रास्ते में लघुशंका के लिए उसने डीसीएम हाईवे किनारे खड़ी की थी। तभी पीछे से आई बाइक अचानक डीसीएम में घुस गई। हाईवे किनारे पशु चरा रहे चरवाहों ने बताया कि बाइक बेहद तेज गति में थी और चालक नशे में बीच-बीच में बाइक के हैंडल से हाथ छोड़कर गाना गाते हुए जा रहा था। बारिश भी हो रही थी।
विज्ञापन

घायल को उपचार के लिए भेजा
इसी लापरवाही में बाइक अनियंत्रित होकर खड़ी डीसीएम से टकरा गई। शराब का नशा ही मौत की वजह बन गया। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि घायल को उपचार के लिए भिजवा दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें