Kanpur News: सीएसजेएमयू की अंतर महाविद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता 23 फरवरी को क्राइस्ट चर्च और रस्साकशी प्रतियोगिता 26 फरवरी को पीपीएन कॉलेज में होगी। खिलाड़ियों को विवि पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की ओर से अंतर महाविद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता 23 फरवरी को क्राइस्ट चर्च मैदान पर होगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए इच्छुक टीम व खिलाड़ी विश्वविद्यालय के पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके बाद टीम व खिलाड़ी के प्रतिभाग करने की सूचना 22 फरवरी की शाम पांच बजे तक आयोजन सचिव डॉ. आशीष कुमार दुबे को ई-मेल drashishkumardubey@csjmu.ac.in पर भेजनी होगी।
विज्ञापन
वहीं, विश्वविद्यालय की ओर से अंतर महाविद्यालयीय रस्साकशी प्रतियोगिता 26 फरवरी को पीपीएन पीजी कॉलेज में कराई जाएगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए भी इच्छुक टीमों को विवि के पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा। प्रतियोगिता सुबह नौ बजे से प्रारंभ होगी। यह जानकारी पीपीएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह ने दी।