डीएफओ ने दिया बाहर के लोगों को हटाने का निर्देश
डीएफओ आकांक्षा जैन ने बताया कि तेंदुआ एक फुर्तीला जानवर है, जो एक जगह नहीं रुकता और शोर सुनकर आक्रोशित हो जाता है। इसलिए एहतियातन बाहर से आए लोगों को हटाया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि वन विभाग की टीम लगातार कॉम्बिंग करे, पैरों के निशानों का मिलान करते हुए तेंदुए को खोजा जाए और पिंजड़ा तैयार रखा जाए।
घायलों से मिलने पहुंचेंगे सतीश महाना
सभी ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। भाजपा नेता विनय मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि घायलों का हालचाल जानने के लिए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी मौके पर आ रहे हैं। साथ ही, उन्होंने वन विभाग की टीम को निर्देशित किया है कि जल्द से जल्द तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर ग्रामीणों के भय को खत्म किया जाए।