फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बाल गृहों में शिक्षा, भोजन और सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश

Sat, 20 Sep 2025 10:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जिला जज और जिलाधिकारी ने राजकीय बाल गृहों का निरीक्षण किया> - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला जज चवन प्रकाश और जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को राजकीय बाल गृहों का निरीक्षण किया। इस दाैरान अधिकारियों ने केंद्रों के शिक्षा, भोजन और सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। स्वरूपनगर स्थित बालिका गृह यूनिट-1 में कबड्डी के लिए मोटी चटाई उपलब्ध कराने और फुटबॉल, क्रिकेट व बैडमिंटन के लिए स्थान तय करने के कहा।
विज्ञापन


नवाबगंज ख्योरा स्थित बालिका गृह यूनिट-2 में अधीक्षिका ने बताया कि बच्चियों को सुबह नाश्ते में उबला चना, दूध, चाय और पपीता दिया गया। दोपहर में तहरी, पापड़ और रायता परोसा गया। इस दाैरान अधिकारियों ने रसोई का भी जायजा लिया। वहीं बालिकाओं के अध्ययन और शयन कक्ष में वेंटिलेशन की कमी पाई गई। जिला जज ने एक्जॉस्ट फैन के ऊपर लगी पतली जाली हटाने के लिए कहा। वहीं कल्याणपुर स्थित बालक गृह में अध्यापिका बच्चों को पढ़ाती मिलीं।
विज्ञापन

जिला जज और जिलाधिकारी ने राजकीय बाल गृहों का निरीक्षण किया> - फोटो : अमर उजाला
यहां सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने और डॉक्टर को समय पर बच्चों की जांच करने के आदेश दिए गए। बागवानी के शिक्षक के नियमित उपस्थित न होने पर अधिकारियों ने अधीक्षकों को चेतावनी देकर व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। यहां पर अपर जिला जज कमलेश कुमार मौर्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें