फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: दरोगा को गोली मारकर हत्या करने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 17 Dec 2024 09:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
प्रयागराज में तैनात दरोगा ने तीन लोगों पर गोली मारकर हत्या करने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। दरोगा का आरोपियों से प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर निवासी उमेश कुमार बाजपेई प्रयागराज में उपनिरीक्षक पद पर तैनात हैं। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि वह अवकाश लेकर घर आए थे। 15 दिसंबर को देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी जितेंद्र तिवारी व दो अन्य लोगों ने उनके घर आकर अभद्रता की। गाली देते हुए गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


उनका कहना है कि इन लोगों ने उनके भतीजे शिवांशु से तीन अगस्त-2024 को गलत तरीके से प्लाट का बैनामा करा लिया था। इस प्रकरण में न्यायालय में वाद विचारणीय है। आरोपी इसी को रंजिश मानते हैं। दरोगा की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें