फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अमर उजाला की पहल; छात्राओं ने जाना जूही थाने का कामकाज, सीखी सुरक्षा की बारीकियां

Tue, 28 Jul 2026 01:44 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: अमर उजाला की पहल पर मंगलवार को बारादेवी स्थित जूही थाने में कौशल्या देवी बालिका विद्यालय की छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को पुलिस व्यवस्था, महिला सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन
थाने का कामकाज समझतीं छात्राएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारादेवी स्थित कौशल्या देवी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने मंगलवार को अमर उजाला की विशेष पहल पर जूही थाने का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, थाने के रखरखाव और कानून-व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पहली बार थाने पहुंची छात्राओं में पुलिस की कार्यप्रणाली जानने को लेकर काफी उत्सुकता देखी गई।

विज्ञापन

थाना प्रभारी केके पटेल ने बताईं पुलिस और थाने की कार्यप्रणाली

भ्रमण के दौरान जूही थाना प्रभारी केके पटेल ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने छात्राओं को एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क और बाल मित्र कक्ष की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि किस तरह पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर रहती है और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करती है।

विज्ञापन

मिशन शक्ति और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

वहीं उप निरीक्षक माया पाल ने छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति' अभियान के बारे में जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के टिप्स दिए और बताया कि किसी भी तरह की छेड़खानी, प्रताड़ना या आपात स्थिति में वे किन-किन नंबरों का उपयोग कर सकती हैं। छात्राओं को वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ताकि वे निडर होकर मदद प्राप्त कर सकें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें