फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ई-रिक्शे की टक्कर से मां की गोद से गिरा मासूम, दुधमुंहे को रौंदता चला गया चालक, ननद-भाभी की हालत गंभीर

Thu, 09 Apr 2026 10:55 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अहिरवां में मंगलवार रात एक नशे में धुत ई-रिक्शा चालक ने पैदल जा रही ननद-भाभी को टक्कर मार दी, जिससे मां की गोद से गिरे चार माह के बच्चे की कुचलकर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं का हैलट अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
ई-रिक्शा की टक्कर से चार माह की सूर्या की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरवां में चार माह के दुधमुंहे, उसकी मां व बुआ को लहराकर चल रहे ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। इसके बाद भागने के प्रयास में मां की गोद से गिरे बच्चे को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं, मां को भी रौंद दिया। गंभीर हालात में ननद-भाभी को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

अहिरवां निवासी सोनू कुमार प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी संगीता और बेटा सूर्या था। सोनू ने बताया कि कई दिन से सूर्या की तबीयत खराब थी। बार-बार तबीयत बिगड़ने पर संगीता, बहन पिंकी के साथ मंगलवार देर शाम उसे मथुरापुर में झाड़फूंक के लिए ले गई थीं। बच्चे को गोद में लेकर दोनों पैदल जा रही थीं।

विज्ञापन

सिर पर चोट के कारण संगीता की हालत गंभीर
तभी पीछे से बिना हेडलाइट जलाए आए ई-रिक्शा चालक ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। भीड़ ने नशे में धुत रिक्शा चालक को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। सिर पर चोट के कारण संगीता की हालत गंभीर है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें