फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जीएसटी में दोहरी कर प्रणाली बड़ा दोष’

Mon, 30 Mar 2015 02:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया के तमाम देशों में गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) लागू है। यह एक अच्छी व्यवस्था है। देश में भी इसके लागू होने से टैक्स का ढांचा सरल हो जाएगा। लेकिन इसमें जो भी टैक्स की नई दरें लगाई जा रही हैं,  वे बहुत अधिक हैं। इसके अलावा दोहरी कर प्रणाली इसका सबसे बड़ा दोष है।
विज्ञापन


इसका सभी व्यापारी विरोध करेंगे। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (कंछल गुट) की जिला कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ये बातें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने कहीं।

नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाने के साथ ही उन्होंने व्यापारियों के लिए बीमा योजना शुरू करने और पहचान पत्र दिए जाने का ऐलान किया।

रागेंद्र स्वरूप परफारमिंग आर्ट्स सिविल लाइंस में आयोजित समारोह में विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश चंद्र जैन ने कहा कि बजट में सरकार ने एक लाख रुपये की खरीद पर पैन कार्ड अनिवार्य कर दिया है। इस व्यवस्था से व्यापार में प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन


देश में महज 4 करोड़ लोग इनकम टैक्स देने वाले हैं और केवल 14 करोड़ के पास पैन कार्ड है। 100 करोड़ लोग ऐसे हैं जो न तो टैक्स देते हैं और न ही पैन कार्ड है। जिलाध्यक्ष विनय द्विवेदी ने संगठन को मजबूत करने और सभी को साथ चलने का आह्वान किया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष कपिल सब्बरवाल, यूपी गारमेंट मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज शाह, मनोज कपूर आदि ने विचार रखे। इस मौके पर विक्रम पांडेय, महेश सोनी, परमजीत सिंह, अमित खत्री, हैप्पी अरोरा, पम्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें