Kanpur News: इंडियन ऑयल ने कानपुर में 'इंडेन एक्स्ट्रालाइट' नाम से फ्री ट्रेड एलपीजी कंपोजिट सिलिंडर लांच किया है। इंडियन ऑयल वन एप से बुकिंग करने के महज तीन घंटे के भीतर यह सिलिंडर उपभोक्ताओं के घर डिलीवर किया जाएगा, जो विशेष रूप से कामकाजी लोगों, स्टूडेंट्स और कमर्शियल प्रतिष्ठानों के लिए है।
इंडियन ऑयल ने कानपुर में एफटीएल (फ्री ट्रेड एलपीजी) इंडेन एक्स्ट्रालाइट कंपोजिट सिलिंडर लांच किया है। इसकी डिलीवरी इंडियन ऑयल वन एप से बुकिंग कराने के तीन घंटे के भीतर होगी। यह सुविधा खास तौर पर कामकाजी, हॉस्टल और पीजी में रहने वाले युवाओं, कर्मचारियों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए है।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को 4700 रुपये अदा करना होगा। इंडियन ऑयल के मुख्य महाप्रबंधक (एलपीजी) भोद्रो लाकरा ने बताया कि शहर की जरूरतों को देखते हुए यह प्रीमियम एलपीजी विकल्प उपलब्ध कराया गया है। यह पूरी तरह से कामर्शियल सिलिंडर है। इसका वजन कुल 14 किलो का होगा जिसमें 10 किलो एलपीजी गैस मिलेगी।