फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ind A VS Aus A: ग्रीन पार्क में बारिश बनी रोड़ा, टॉस तक लटका भारत-ऑस्ट्रेलिया ए मुकाबला, दर्शकों का इंतजार बढ़ा

Tue, 30 Sep 2025 03:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ग्रीनपार्क स्टेडियम में आठ साल बाद हो रहे भारत-ए बनाम ऑस्ट्रेलिया-ए वनडे मैच पर बारिश ने ब्रेक लगा दिया है और अब तक टॉस नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
ग्रीनपार्क - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में ग्रीन पार्क स्टेडियम में मंगलवार को होने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया ए वनडे मैच की शुरुआत पर बारिश ने ब्रेक लगा दिया। दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होने वाले इस मुकाबले का टॉस तक नहीं हो पाया है। दोनों टीमें ड्रेसिंग रूम में बैठी हैं और पवेलियन में मौजूद हजारों दर्शक आसमान की ओर टकटकी लगाए बादलों के छंटने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

आठ साल बाद वनडे की मेजबानी कर रहे ग्रीन पार्क में तैयारियां पिछले पंद्रह दिनों से युद्ध स्तर पर चल रही थीं। पिछले साल भारत-बांग्लादेश टेस्ट के दौरान ढाई दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ा था। उस अनुभव से सबक लेते हुए इस बार 27 सितम्बर से ही सौ ग्राउंड्समैन मैदान पर कवर्स डालने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

विज्ञापन

बारिश ने पूरे मैदान को तर-बतर कर दिया
मंगलवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया ए की टीमें दोपहर 12 बजे ही स्टेडियम पहुंचकर अभ्यास में जुट गई थीं। बाहर दर्शकों की लंबी कतारें टिकट लेकर एंट्री का इंतजार कर रही थीं। लेकिन 12.30 बजे अचानक शुरू हुई तेज बारिश ने पूरे मैदान को तर-बतर कर दिया। आसमान में छाए काले बादलों को देखकर लग रहा है कि मैच शुरू होने में अभी और देर हो सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें